मुंबई, 19 अक्टूबर। भोजपुरी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता दिनेश लाल यादव, जिन्हें 'निरहुआ' के नाम से जाना जाता है, की नई फिल्म 'गोवर्धन' का गाना 'कमाई जा के हम बाहरी' जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है। फिल्म के निर्माताओं ने इस गाने की रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी है और साथ ही एक आकर्षक झलक भी साझा की है।
यह गाना 20 अक्टूबर को सुबह 7 बजे जे.आर. प्रोडक्शन हाउस भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर प्रस्तुत किया जाएगा।
गाने की झलक को साझा करते हुए निर्माताओं ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "कमाई जा के हम बाहरी, फिल्म 'गोवर्धन' का दिल को छू लेने वाला गीत अब आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर आ रहा है। गाना 20 अक्टूबर सुबह 7 बजे रिलीज होगा। प्यार, जज्बात और अपनापन हर सुर में महसूस कीजिए।"
इस गाने के टीजर ने दर्शकों में उत्साह का संचार किया है, जो भोजपुरी सिनेमा की प्रेम और भावनाओं से भरी दुनिया को दर्शाता है।
फिल्म 'गोवर्धन' का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है, जो भोजपुरी सिनेमा में अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में निरहुआ के साथ अभिनेत्री मेघा श्री भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
इस जोड़ी ने पहले भी दर्शकों का दिल जीता है और इस बार भी उनकी केमिस्ट्री को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है।
फिल्म के निर्माता जयंत घोष और रिया घोष हैं, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट में अपनी मेहनत और रचनात्मकता का पूरा योगदान दिया है। 'कमाई जा के हम बाहरी' गाना प्यार, भावनाओं और भोजपुरी संस्कृति के अपनत्व को बखूबी दर्शाता है।
मंजुल ठाकुर की कहानी और निर्देशन का यह मिश्रण इस गाने को और भी खास बनाता है। यह गाना न केवल मनोरंजन करेगा, बल्कि दर्शकों के दिलों को भी छू जाएगा। भोजपुरी सिनेमा के प्रशंसक इस गाने के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद है कि यह गाना उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा।
You may also like
AUS vs IND 2025: “BGT की झलक दिखी” – पहले वनडे में कोहली-रोहित की फ्लॉप पारी पर पूर्व ओपनर का बड़ा बयान
'घर पर इनको हराना..', भारत को हराने के बाद मिचेल मार्श ने दिया बड़ा बयान, गिल की कप्तानी पर दिया बड़ा बयान
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सरकार नहीं दिख रही सक्रिय: गोपाल राय
अंगुठे के पास वाली उंगली बताती है वैवाहिक जीवन का` राज, जानिए पति पत्नी में किसकी चलेगी
इस बार दिल्ली में छठ महापर्व पहले से अधिक भव्य रूप में मनाया जाएगा : सीएम रेखा गुप्ता